भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय कलाकारो से खरीदी मिट्टी की गणेश प्रतिमा - पूजन सामग्री स्वदेशी अपनाए - राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाए का दिया संदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय कलाकारो से खरीदी मिट्टी की गणेश प्रतिमा - पूजन सामग्री
स्वदेशी अपनाए - राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाए का दिया संदेश
प्रदेशवासियों को दी श्री गणेश उत्सव की शुभकामनाएं
बैतूल/- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "स्वदेशी अपनाए राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाए" मिशन के जनजागरण अभियान के तहत आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने कारगिल चौक बैतूल में स्थानीय कलाकारों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा एवं पूजन सामग्री खरीदी । इस दौरान उन्होने स्थानीय कलाकारों .व्यवसायियों से संवाद कर उत्पादों के विपणन की जानकारी लेकर उनकी समस्याओं का संतुष्टिकारक निराकरण किया ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने जनसामान्य को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि स्थानीय उत्पाद और ऐसे उत्पादों का उपयोग करें जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो । साथ ही स्वदेशी उत्पाद अपनाकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाएं ।इसलिये प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप श्री गणेश जी की स्थापना के लिये कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय कलाकारों से मिट्टी से निर्मित श्री गणेश प्रतिमा और पूजन सामग्री खरीदी है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री खंडेलवाल ने आम जन से स्थानीय कलाकारो से निर्मित मिट्टी की प्रतिमाएं, पूजन सामग्री सहित अन्य स्वदेशी उत्पाद खरीद ने की अपील की । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ,नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर ,गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य ,पार्षदगण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी