सोहागपुर में चेन स्नेचिंग,अरुल रोड पर सुने घर से 12 लाख की चोरी की घटना
सोहागपुर में चेन स्नेचिंग,अरुल रोड पर सुने घर से 12 लाख की चोरी की घटना
बैतूल मप्र l दिन दहाड़े एक ही दिन दो जगह हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है सोहागपुर में महिला के साथ चेन स्नेचिंग तो बैतूल बाजार से अरुल मार्ग पर सुने घर से करीब 12 लाख की चोरी की घटना के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी l
घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की है जहां ग्राम सोहागपुर में बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब महिला शीतल बंजारे पति कपिल बंजारे उम्र 35 वर्ष जोकि पूजा करने जा रही थी इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक आए और गले से चीन खींचने की कोशिश इसी दौरान शीतल जमीन पर गिर गई तो मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए l घटना स्थल से फरार हुए युवक सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए पुलिस कार्यवाही में जुटी l
दूसरी घटना बैतूल बाजार से अरुल पहुंच मार्ग की है फोरलेन से कुछ ही दूरी पर स्थित अमित चौहान का खेत पर सड़क के किनारे मकान है जहां बाउंड्रीवल कूदकर मकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और नगदी पर दिन दहाड़े हाथ साफ कर दिया l दरअसल अमित चौहान अपने मकान में ताला लगाकर सुबह 10 बजे के करीब अपने परिवार पूजा करने बैतूल बाजार लेकर गए हुए थे और साढ़े बारह बजे के करीब जब घर लौटे और बाउंड्री में लगे गेट का ताला खोलकर जैसे ही अंदर पहुंचे तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और दरवाजे खुले थे l अमित चौहान ने बताया कि वे घर में जैसे ही घुसे तो उनके बेडरूम का दरवाजा खुला था पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था साथ ही गोदरेज की अलमारी का ताला टूटा हुआ था अलमारी खुली थी जब उन्होंने देखा तो अलमारी में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपए नगद और करीब 8 के लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात गायब थे l
घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया तब पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया पुलिस डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम से जांच करने की बात कर रही है l
पीड़ित अमित चौहान ने बताया कि बाउंड्रीवल के गेट में ताला लगा हुआ था चोर बाजू से बाउंड्रीवल कूदकर अंदर घुसे और मकान के दरवाजे जा ताला तोड़ा और चोरी करके वापिस बाउंड्रीवल कूदकर बाहर निकले और वहीं टूटा हुआ ताला भी फेंककर भाग गए चोरों के चप्पल जूते के निशान बाउंड्री वाल के बाहर और अंदर दोनों साइड बने हुए है l
सोहागपुर की चेन स्नेचिंग की घटना और सुने मकान में हुई चोरी की वारदात एक ही चोर गिरोह का काम नजर आ रहा है चेन स्नेचिंग के बाद अरुल रोड की तरफ ही मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक भागे थे और उसके बाद ही सुने मकान में चोरों की घटना हुई है फिलहाल बैतूल बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है l


राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी