दर्द से तड़प रहे युवक का गार्ड ने किया इलाज, समय पर मिली राहत
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार देर रात सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज वहां तैनात गार्ड ने किया। युवक के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर, नर्स या अन्य कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने ही मरीज को मलम पट्टी लगाकर प्राथमिक उपचार किया।
हादसे में घायल हुआ युवक
जानकारी के अनुसार तामिया निवासी दो युवक रात में मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आने से उनकी बाइक स्लिप हो गई। जिस कारण से एक युवक को गंभीर चोट आई। जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग युवक को लेकर तुरंत तामिया सामुदियक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।
आधे घंटे तक नहीं मिला कोई डॉक्टर
परिजनों का आरोप है कि घायल युवक को अस्पताल लाने के बाद करीब आधे घंटे तक वहां कोई स्टॉफ मौजूद नहीं था। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के सुरक्षा गार्ड सतीश भारती ने ही पहल करते हुए युवक को मलम पट्टी लगाई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में आए दिन स्टॉफ की अनुपस्थिति बनी रहती है। पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी केवल एक गार्ड पर छोड़ दी जाती है।
परिजनों का आरोप
घायल युवक के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में इलाज की जिम्मेदारी सुरक्षा गार्ड पर छोड़ दी गई है। जब कोई डॉक्टर ही मौजूद नहीं रहता तो मरीजों की जान खतरे में पड़ना स्वाभाविक है। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में यह अक्सर होता है कि रात के समय स्टॉफ मौजूद नहीं रहता है।
क्या कहा गार्ड ने
गार्ड ने कहा कि मैंने केवल मानवता के कारण घायल की मलम पट्टी की। जिस समय युवक को अस्पताल लाया गया था उस समय अस्पताल में कोई स्टॉफ मौजूद नहीं था। वहीं, परिजनों का कहना है कि हम आधे घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिला।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन