रेल ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिले, मृतकों की हुई पहचान,पुलिस ने किया मार्ग कायम
रेल हादसे में युवक-युवती की मौत, मृतकों की हुई पहचान,पुलिस ने किया मार्ग कायम
बैतूल l रविवार की दोपहर को नागपुर भोपाल डाउन ट्रैक पर युवक युवती के शव क्षत विक्षित शव पड़े मिले थे जिसकी सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर मृतकों की शिनाख्त कर मार्ग कायम किया ल
घटना बरबतपुर रेलवे स्टेशन एवं घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर एक युवक एवं युवती के शव पड़े हुए थे मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक की पहचान शिवकुमार परते पिता तुलसी परते उम्र 23 वर्ष निवासी गौनापुर थाना शाहपुर के रूप में हुई जिसके भाई ने सुनील परते द्वारा की गई। घटना स्थल से मृतक का एंड्रॉयड मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद हुआ। मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने पर मृतिका की पहचान अनीषा धुर्वे पिता रमेश धुर्वे उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम बोरगांव थाना टिमरनी जिला हरदा के रूप में हुई।
जांच में ज्ञात हुआ कि मृतिका बीते 02-03 दिनों से घर से बिना बताए चली गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना टिमरनी में दर्ज की गई थी। दिनांक 23/08/2025 को मृतक शिवकुमार ने मृतिका के घर फोन कर सूचित किया था कि अनीषा वापस घर आ गई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ में पाया गया कि शिवकुमार बाहर मजदूरी करता था, गुरुवार को घर आया हुआ था। घटना वाले दिन घर में परिजन सलकनपुर यात्रा से लौटे थे और उसी समय घर पर अनीषा भी मौजूद थी।
रात्रि में दोनों के बीच किसी बात पर मनमुटाव हुआ होगा, जिसके बाद दोनों घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया जांच में यह प्रतीत होता है कि मृतिका अनीषा ने ट्रेन के सामने जाकर आत्महत्या की और उसे बचाने के प्रयास में शिवकुमार भी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतिका के परिजन शाहपुर आकर शव की पहचान कर चुके हैं। दोनों शवों का पीएम शासकीय अस्पताल शाहपुर में कराया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस संबंध में मृतक शिवकुमार परते का मर्ग क्रमांक 46/2025 एवं मृतिका अनीषा धुर्वे का मर्ग क्रमांक 47/2025 धारा 194 बीएनएसएस के* तहत कायम कर विवेचना में लिया गया है। जांच जारी है।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत