कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के नगर आगमन पर झंडा लगाने को लेकर हुआ बवाल, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ता से की मारपीट

 


बैतूल l बैतूल शहर में उस समय बवाल मच गया तब की कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के बैतूल प्रथम आगमन  हुआ निलय डागा के बैनर पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस नेता ने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी विवाद इतना बढ़ा कि थाने में एफ आई आर तक हो गई l


सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा का प्रथम नगर आगमन था जिसको ले कार्यरत शहर में बैनर पोस्टर लगा रहे थे कारगिल चौक पर शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने पार्टी का झंडा लगा जिसको लेकर एक भाजपा नेता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि शाहिद स्मारक पर किसी पार्टी का झंडा नहीं लग सकता है कांग्रेसियों से कहा कि तुम यह झंडा निकाल लो l जिसके बाद कांग्रेसियों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की और गाली गलौज की विवाद इतना बढ़ा कि थाने तक जा पहुंचा l

 भाजपा ने सतीश बड़ोनिया आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई कराई l  


पीड़ित भाजपा नेता सतीश बड़ोनिया ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से जा रहे थे तभी शहीद स्मारक पर कांग्रेसी पार्टी के झंडे लगा रहे थे तो उन्होंने स्मारक पर झंडे लगाने से मना किया तो उमाशंकर पार्षद ने आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया और मोनू बड़ोनिया ने गाली गलौज की तब उन्होंने 112 पर फोन किया तब पुलिस आई थी l तब आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली आए और शिकायत दर्ज कराई l

वहीं इस मामले में कोतवाली टी आई रविकांत डहेरिया ने बताया कि पीड़ित सतीश बड़ोनिया और उनके साथियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी शाहिद स्मारक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के झंडे लगाने को लेकर विवाद हुआ मारपीट हुई तब मोनू बड़ोनिया ,उमाशंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है l