मासोद मार्ग पर सांडिया जोड़ के पास मोड पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक में हुई टक्कर , तीन लोग घायल*
*मासोद मार्ग पर सांडिया जोड़ के पास मोड पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक में हुई टक्कर , तीन लोग घायल*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
मुलताई मासोद मार्ग पर ग्राम सांडिया जोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सोमवार दोपहर में ग्रामीण अंचल में फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले नगर के गायत्री नगर निवासी हवलदार पिता मंचन सिंह नायक 55 साल बाइक पर सवार होकर मासोद से
मुलताई आ रहा था। वही ग्राम गोरेगांव झल्लार निवासी श्रीराम पिता गोविंद यादव 24 साल और सोनू पिता किसन 23 साल बाइक पर सवार होकर मुलताई से मासोद की ओर जा रहे थे। मार्ग में स्थित ग्राम सांडिया जोड़ के आगे मोड पर विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार, हवलदार नायक, श्री राम और सोनू
बाइक समेत मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। तीनों के पैर में गंभीर चोट आई ।दुर्घटना की सूचना पर डायल हंड्रेड वाहन मौके पर पहुंचा। वाहन में पदस्थ नगर सैनिक नारायण मालवीय ने बताया तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर किया है।


जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
बिक्रम सिंह मजीठिया बोले—AAP के 2 MP दे सकते हैं इस्तीफा
रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘आप मेरी मां का क्रश’—ट्रंप के बयान पर किंग चार्ल्स हुए लाल
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
3 नामजद सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज