23 साल से फरार चल रहा हत्या के प्रयास के प्रकरण में शामिल आरोपी पकड़ाया
*23 साल से फरार चल रहा हत्या के प्रयास के प्रकरण में शामिल आरोपी पकड़ाया*
मुलताई ✍️ विजय खन्ना
हत्या के प्रयास के प्रकरण में शामिल आरोपी बीते 23 साल से फरार चल रहा था ।पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया बीते 23 वर्ष पूर्व आरोपी हरिराम पिता मुकुंद पवार उम्र 54 साल , निवासी खम्भारा के खिलाफ धारा 307 ,34 के तहत केस दर्ज हुआ था।केस दर्ज होने के बाद से हरिराम पवार फरार चल रहा था।इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी गिरफ्तार हो गया था।
,विगत 23 वर्षों से आरोपी हरिराम की तलाश जारी थी। घटना के समय आरोपी हरिराम 22 साल का था।
थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देशन में और एसडीओपी एस के सिंह के मार्गदर्शन में गठित सहायक उप निरीक्षक बलराम सरयाम, प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर आरक्षक संजीत जाट, अरविंद पटेल, विवेक चौरे और सेवाराम की टीम के साथ मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान फरार आरोपी हरिराम पिता मुकुंद पवार उम्र 54 साल निवासी खम्बारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


टीम की सह-मालकिन Preity Zinta की टीम पर भारी पड़ा राजस्थान
द्वीप के विकास पर सवाल, राहुल गांधी बोले- यह विनाश है
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
कैमरे में कैद हुई अनजान लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल
“जिंदगी को समझने की कोशिश” जैसे भाव करते थे साझा
खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
बंगाल में सियासी बवाल, सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ TMC का विरोध प्रदर्शन
तेज वोटिंग के बीच हिंसा, 61% मतदान पार, नौशाद सिद्दीकी विवाद में