बैतूल बाजार में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया,अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा ने किया ध्वजारोहण
बैतूल बाजार में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया,अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा ने किया ध्वजारोहण
बैतूल मप्र l 79 वें स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है l बैतूल बाजार नगर परिषद में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया सुबह साढ़े आठ बजे परिषद में जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य नागरिक मौजूद थे सबसे पहले अध्यक्ष दुर्गावती संजय वर्मा ने तिरंगे का पूजन किया जिसके बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया l
कार्यक्रम स्थल पर महात्मा गांधी और भारत माता के छाया चित्र पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्प चढ़ाए l अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले समस्त नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी जिसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया l
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला ,उपाध्यक्ष सुरेश गायक वाड़,पार्षद पूनम ललित राठौर ने भी अपना उद्बोधन दिया l इसी कड़ी में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय वर्मा ने भी अपना उद्बोधन दिया जिस तरह वर्तमान की परिषद नगर में विकास कार्य कर रही है नागरिकों के हितों के कार्य हो रहे बहुत ही सराहनीय है और आने वाले सालों में भी नगर हित के कार्य किए जाते रहेंगे परिषद को नागरिकों का पूरा सहयोग मिलता है जिसकी वजह से परिषद नगर हित के कार्य पूरे किए जा रहे है l कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय तिवारी ने किया l कार्यक्रम के अंत में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी चित्रा बाई चौरसिया का शाल श्रीफल से अध्यक्ष ने सम्मान किया l
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में नरेंद्र शुक्ला,शिवकुमार शुक्ला,गजानन वर्मा,राजकुमार वर्मा,राम प्रसाद राठौर, रवि कुमार वर्मा,शंभू प्रसाद वर्मा,सुनील पवार मंडल अध्यक्ष,रमेश पवार, दीपक वर्मा,अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा,उपाध्यक्ष सुरेश गायक वाड़,पार्षद वंदना धुर्वे,दिव्या मयंक वर्मा,विनीत बारमसे,विजेश वर्मा,पूजा सुनील परिहार,पूजा भूपेंद्र पवार, नीतू आशीष राठौर,मुन्ना पवार,पूनम ललित राठौर,सुनीता कपिल पंडिया,ममता कोकने, विजय पानकर सहित परिषद के लेखापाल जी आर देशमुख,रमेश गायक वाड़, मयंक राठौर, राजेश नवडे़,भोजराज पद्माकर,नरेश चौहान, मनीष पवार,मंजू ,सहित कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l





मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी