पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध रूप से गांजा लेकर खड़ा युवक , पुलिस ने युवक के पास से बरामद किया 5 हजार रुपए कीमत का अवैध गांजा
*पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध रूप से गांजा लेकर खड़ा युवक , पुलिस ने युवक के पास से बरामद किया 5 हजार रुपए कीमत का अवैध गांजा*
मुलताई ✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र के ग्राम गोपाल तलाई के पास अवैध रूप से गांजा लेकर
ठिकाने लगाने की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गोपालतलाई के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा लेकर खड़ा है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी एस के सिह के मार्गदर्शन में गठित उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे आरक्षक अरविंद पटेल,सेवाराम,आनंद बट्टी,और सत्येंद्र की टीम के साथ मौके पर दबिश दी ।
टीम ने मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर संदेही निखिल उर्फ नवीन चौरासे निवासी लक्ष्मण नगर हसलपुर आमला हाल मुकाम बल्ला चाल आमला को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 278 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 हजार रुपए है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है वही पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। अवैध नशे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने, डायल 112, व्हाट्सऐप नंबर [यदि उपलब्ध हो तो यहां लिखें] पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण में बैतूल पुलिस के साथ सहयोग करे


ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम