बाबा बागेश्वर ने दिए वैवाहिक जीवन के सूत्र, जीवनसाथी चुनने को बताया सही तरीका
छतरपुर: देश के जाने माने कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी के बिगड़ते रिश्तों पर चिंता जताई है. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया "पति-पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए और रिश्ता मजबूत कैसे होगा." उन्होंने बताया "आज के दौर में कैसा जीवनसाथी चुनना चाहिए. आज लोग सुंदरता को प्राथमिकता देते हैं, जबकि समझदारी लंबे रिश्तों का आधार है. समझदार साथी चुनने से जीवन का सफर लंबा और सुखद होगा."
वर्तमान में घट रही घटनाओं पर चिंता जाहिर की
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है "वर्तमान में कैसी-कैसी खबरें सामने आ रही हैं. आखिर हमारा समाज कहां जा रहा है. पति-पत्नी के बीच का रिश्ता भरोसे का होता है लेकिन ये भरोसा खत्म हो रहा है. विवाह के समय सात जन्मों तक साथ निभाने के वचन लिए जाते हैं, लेकिन आज ये वचन कहीं खो गए हैं. आजकल लोग सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि समझदारी की अहमियत कम हो गई है."
केवल सुंदरता ही सब कुछ नहीं
धीरेन्द्र शास्त्री ने समझाया "सुंदरता जरूरी है, लेकिन समझदारी उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है. यदि कोई व्यक्ति समझदार हो तो वह जीवन के सफर को लंबा और मजबूत बना सकता है. सिर्फ सुंदरता के आधार पर रिश्ता बनाया जाए तो वह रिश्ता कुछ समय बाद टूट सकता है. इसलिए जीवनसाथी चुनते समय केवल सुंदरता को न देखें."
सामाजिक कुरीतियों पर खुलकर बयान
उल्लेखनीय है कि बाबा बागेश्वर हिंदू-सनातन के मुद्दों के साथ ही सामाजिक कुरीतियों को लेकर भी लगातार बयान देते हैं. उनकी कथा में भी समाज में घट रही घटनाओं और उनसे सबक लेने की नसीहत दी जाती है. संस्कारवान लोग ही समाज और देश को उन्नति की ओर ले जा सकते हैं.


ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम