नौकरी दिलाने का झांसा देकर  युवती से किया दुष्कर्म, ऐंठे 15 लाख रुपए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

 

 बैतूल मप्र l   बैतूल बाजार पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जिसने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से ना सिर्फ लाखों रुपये की ठगी की बल्कि कई बार युवती का शारीरिक शोषण भी किया । पैसों का ट्रांजेक्शन डिजिटल हुआ था जिससे आरोपी की करतूत के पुख्ता सबूत भी मिल गए  ।


 आरोपी ने युवती के रिश्तेदारों की नौकरी लगाने के बदले भी रुपये लिए । आरोपी ने दुष्कर्म के साथ 15 लाख से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है । पीड़ित युवती मुलताई थाना क्षेत्र की रहने वाली है । जब उसे शक हुआ कि आरोपी केवल उसका शोषण कर रहा है ,आरोपी उसे धमकी भी देता था कि ये बात किसी को बताई तो वह उसके फोटो वीडियो वायरल कर देगा l लेकिन युवती से बर्दाश्त नहीं हुआ तब  उसने पुलिस से शिकायत की । आरोपी ओम सिंह राजपूत खुद को बैतूल के भडूस गाँव का निवासी बता रहा था जबकि वो हिवरखेड़ी का रहने वाला है । पीड़ित युवती और उसके रिश्तेदारों ने आरोपी के खाते में हर बार डिजिटली रुपये ट्रांसफर किये जिससे ठगी के पुख्ता प्रमाण भी पुलिस को मिल गए हैं । बैतूल बाजार थाना पुलिस ने आरोपी ओम सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लाया है जिसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया  है । पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों की डिटेल्स निकाल रही है । आरोपी के विरुद्ध दैहिक शोषण और ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है । 


इस मामले में बैतूल बाजार थाना टी आई अंजना धुर्वे ने बताया कि आरोपी ओम सिंह राजपूत जोकि हिवारखेड़ी का रहने वाला है जिसने मुलताई थाना क्षेत्र की एक युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर करीब 15 लाख रुपए की ठगी की और युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया नौकरी नहीं मिलने और दुष्कर्म के बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है l