छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, अगले पांच दिन बने रहें सतर्क
रायपुर : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों और दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 12 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जबकि 13 और 14 अगस्त को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त से अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 13 और 14 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में 13 अगस्त को कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई गई है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।
येलो अलर्ट वाले जिले
नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रामानुजगंज, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग।


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ