बैतूल बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जमकर डांस
बैतूल बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जमकर डांस
बैतूल l हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को बैतूल बाजार नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुआई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए, देशभक्ति के गीतों और नारों की गूंज के साथ यह यात्रा निकाली गई रास्ते में यात्रा का स्वागत नागरिकों ने फूल बरसाकर किया यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए इतना ही नहीं देशभक्ति गीतों पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने तिरंगा लेकर जमकर डांस भी किया l
दोपहर को परिषद के सामुदायिक भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती संजय वर्मा सहित समस्त पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे l यात्रा में देशभक्ति देश प्रेम से भरे गीत बज रहे थे लोगों में उत्साह था हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय वन्देमातरम के नारे भी लग रहे थे l इस यात्रा में लोगों में जमकर उत्साह था भाजपा जिलाध्यक्ष अपने आप को नहीं पाए और तिरंगा लेकर जमकर डांस भी किया lयात्रा का पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया साथ ही चाय नाश्ते की व्यवस्था भी की l इस यात्रा में नगर के समस्त स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सामुदायिक भवन लौटी जहां यात्रा का समापन किया गया l
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने बताया कि देश के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के आव्हान पर देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ,शाहिद हुए सैनिकों और सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है 10 अगस्त से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा चलेगी और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा पहराने का कार्यक्रम चलेगा l एक पेड़ मां के नाम अभियान के तह पौधा रोपण भी किया गया l
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती संजय वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश गायक वाड़, समस्त पार्षद ,सीएमओ विजय तिवारी , एकाउंटेंट जी आर देशमुख, भाजपा नेता नरेंद्र शुक्ला, जितेंद्र वर्मा , सुनील पवार मंडल अध्यक्ष, दीपक वर्मा,राजेश शुक्ला,शलभ वर्मा, राजकुमार वर्मा,राजेंद्र बाबूजी,कमलेश राठौर,अमन वर्मा,अतुल वर्मा, नीरज वर्मा, अजय पवार,हंश कुमार वर्मा, पप्पी शुक्ला,आशीष राठौर, आनंद प्रजापति एक पेड़ मां के नाम के प्रभारी,संजू सोलंकी सह प्रभारी,
तिरंगा यात्रा प्रभारी अभिषेक विक्की राठौर,सह प्रभारी शिवा मालवीय सहित गणमान्य नागरिक और परिषद के कर्मचारी,एवं समस्त स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे l



मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
BJP ने कहा—लोकतंत्र की प्रक्रिया पर भरोसा जरूरी
जबलपुर में पुलिस की गुंडागर्दी? नशे में युवक से मारपीट