पहलवानो ने सीने के ऊपर से बाइक चलाकर और तलवार और लाठी घुमाने के साथ दिखाए हैरत अंगेज करतब, गांधी चौक में करतबो का प्रदर्शन करने में दिक्कत दे रही कार को उठाकर सड़क किनारे रखा
*पहलवानो ने सीने के ऊपर से बाइक चलाकर और तलवार और लाठी घुमाने के साथ दिखाए हैरत अंगेज करतब, गांधी चौक में करतबो का प्रदर्शन करने में दिक्कत दे रही कार को उठाकर सड़क किनारे रखा*
*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना
पवित्र नगरी में भुजारिया पर्व पर अखाड़े निकले। नवयुवक जय बजरंग अखाड़े के पहलवानों के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी चौक-चौराहों पर हैरत अंगेज करतब दिखाए। रक्षा बंधन के दूसरे दिन अखाड़े निकालने की परंपरा के चलते रविवार दोपहर में शस्त्र पूजन के बाद उत्साह के साथ नेहरू वार्ड में स्थित नवयुवक जय बजरंग अखाड़े के सामने से पहलवान गाजे बाजे से जुलूस निकालकर करतब प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। पहलवानों ने गांधी चौक,जय स्तंभ चौक,फव्वारा चौक पर करतब दिखाए। पहलवानो ने कीलों के ऊपर लेटकर सीने के ऊपर से मोटर साइकिल चलवाई। शरीर पर ट्यूबलाइट फोड़े,तलवार घुमाई। तलवार-लाठी,फरसा,भाला सहित अन्य शस्त्र से आत्मरक्षार्थ प्रदर्शन किया। पहलवान मोहन ढोमने लोहे की कील लगी पटिया पर लेटे और सीने पर दूसरी पटिया रखी। पटिए पर से पहलवान ऋषि साहू ने हीरो बाइक और महेंद्र साहू ने बुलेट बाइक चलाई। देर शाम तक पहलवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। साहू समाज के बुजुर्गों ने बताया रक्षा बंधन के दूसरे दिन नगर में अखाड़ा निकलने की परपंरा 1947 से शुरू हुई है। देश को आजादी मिलने की खुशी में अखाड़ा निकाला गया था। इसके बाद से हर साल अखाड़ा निकल रहा है। पहलवान नाग पंचमी को शस्त्र पूजन कर अभ्यास प्रारंभ करते हैं। पहलवानों के करतब देखने के बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। वही भुजरिया पर्व के अवसर पर शाम में बड़ी संख्या में महिलाएं बाजे गाजे के साथ सिर पर भुजरिया रखकर ताप्ती सरोवर पहुंची और पूजा अर्चना की।
*बीच सड़क पर खड़ी कार को पहलवानो ने उठाकर किनारे किया*
नगर के गांधी चौक में बीच सड़क में
खड़ी कार को अखाड़े के पहलवानों ने उठाकर सड़क के किनारे खड़ा किया।
दरअसल रविवार दोपहर में नागदेव मंदिर से निकला नवयुवक जय बजरंग अखाड़ा नगर के गांधी चौक में पहुंचा।इस दौरान गांधी चौक में बीच सड़क पर महाराष्ट्र के पंजीयन नंबर वाली कार खड़ी थी। जिसके कारण पहलवानों को अपने करतब का प्रदर्शन करने के लिए दिक्कत हो रही थी।कार को हटाने के लिए पहलवानों और पुलिस ने कार स्वामी की खोजबीन की लेकिन कार स्वामी का पता नहीं चला। इस स्थिति में अखाड़े के साथ चल रहे साहू समाज के पहलवानों ने कार को बीच सड़क से उठाकर हटाने का निर्णय लेते हुए एक दर्जन पहलवानों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए कार को उठाकर सड़क के किनारे रख दिया। पहलवान गणेश साहू ,गगन साहू ,महेंद्र साहू, सागर साहू बजरंगी ने बताया गांधी चौक में खड़ी कार को हटाने के लिए पुलिस कर्मी को कहा था। लेकिन पुलिस को कार का स्वामी ही नहीं मिला ।इस स्थिति में पहलवानों ने कार को हटाकर स्वयं व्यवस्था बनाई।


पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले विवाद, सुभेंदु ने जताई चिंता
महिला मतदाताओं का असर, बंगाल की राजनीति में नया समीकरण
SRK विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व ACP का बड़ा दावा
आपातकाल को लेकर दुबे का हमला, अभिनेत्री स्नेहलता की कैद पर उठे मुद्दे
कनाडा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: खालिस्तानी तत्वों से सुरक्षा को खतरा
लग्ज़री लाइफस्टाइल या अफवाह? बिसलेरी से नहाने वाले स्टार का नाम जानने को बेताब फैंस
Result Day से पहले TMC अलर्ट, ममता ने एजेंटों को दिए सख्त निर्देश