*हर घर तिरंगा- घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
*हर घर तिरंगा- घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर के भाजपा भवन में आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।l भाजपा मीडिया संयोजक रामचरण मालवीय ने बताया गुरुवार शाम में भाजपा भवन में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा और स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई थी l बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने बताया 10 अगस्त से 13 अगस्त तक नगर में तिरंगा यात्रा निकाले, 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाकर सेल्फी लेकर संगठन ऐप पर डाउनलोड करें, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर जिला कार्यालय बैतूल में डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की जाएगी l 16 अगस्त को स्वर्गीय कुशा भाऊ ठाकरे की जन्म जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम किया जाना है l उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रम कार्यकर्ता द्वारा संकल्प के साथ करने की आवश्यकता हैl वहीं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधारोपण औपचारिक रूप से नहीं कर भौतिक सत्यापन के साथ करना चाहिए l संगठन द्वारा कार्यकर्ता को सौंपे गए कार्य -दायित्व को ईमानदारी से करे और बैठक एवं कार्यक्रमों में समय का विशेष ध्यान रखें ।बैठक में मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी ने किया और आभार निलेश चावरिया ने व्यक्त किया। बैठक में
नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रभारी श्यामू ढोमने, सहप्रभारी उपेंद्र पाठक, कुशाभाउ ठाकरे जयंती कार्यक्रम प्रभारी जयदीप ठाकरे, सह प्रभारी कीर्ति यादव ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक तुलसीराम बारस्कर, नगर मंडल महामंत्री जया जैन, नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाति भार्गव, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष सुधा परमार, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बबल सेवतकर, व्यवसायिक प्रकोष्ठ क़े संजय सोनी, नमन अग्रवाल, हनी भार्गव ,सौरभ दुबे ,राजू चौबे,हरि पठाड़े, बिशन पंजाबी, मुकेश वागादरे सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चो के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ