नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम मोही निवासी छात्र की मौत
*नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम मोही निवासी छात्र की मौत*
*मुलताई* ✍️ विजय खन्ना
बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम मोही में स्थित फोरलेन मार्ग के ओवरब्रिज पर मार्ग से जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। बुधवार को पुनीत पिता भोजराज साहू 6 साल निवासी ग्राम मोही स्कूल से घर पहुंचा था और शाम 4:30 बजे के दरमियान घर में स्कूल बैग रखकर
खेत जाने के लिए निकला था।
इस दौरान पुनीत हाईवे के अंडरपास से नहीं जाकर ओवर ब्रिज पर पहुंचा और ओवर ब्रिज पर मार्ग पार करने के दौरान मार्ग से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। अज्ञात वाहन चालक पुनीत को टक्कर मारने के बाद मौके से वाहन लेकर फरार हो गया था ।दुर्घटना में पुनीत के सिर में गंभीर चोट आने से उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत बालक पुनीत को मृत घोषित कर दिया।


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ