10 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा - पंकज जोशी आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न
10 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा - पंकज जोशी
आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमो को लेकर जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग संगठन प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस भारत के विजय उत्सव और गौरव गान का सत्र है। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के बाद हर भारतीय की सहभागिता तिरंगा यात्रा सहित संगठनात्मक कार्यक्रमो में हर वर्ग और समाज की उपस्थिती के साथ योजना बनाने से लेकर कार्यक्रम संपन्न होने तक हो तो सफलता 10 गुना बढ जाती है। तिरंगा यात्रा को लेकर नवाचार पर चिंतन करें। इसके बाद कुशाभाउ ठाकरे जी की जन्मजयंती भी बनाएगेें जो हर बूथ पर होना है। स्व.ठाकरे जी के व्यक्तित्व और संगठन क्षमता के लिए पूरे देश में मध्यप्रदेश को ठाकरे जी के प्रदेश के रूप में पहचाना जाता है। इसके साथ ही हमें अखंड भारत संकल्प दिवस मनाकर हमारी आने वाली पीढी को अखंड भारत के संकल्प को दोहराने का कार्य करते रहना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि भारत के युग परिवर्तन की आज तिथी है। आज ही के दिन धारा 370 से हमे निजात मिला और हमारे प्रभू श्रीरामजी के भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी 5 अगस्त को हुआ। तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है पहले सिर्फ सरकारी इमारतो पर तिरंगे दिखाई देते थे आज हर नागरिक तिरंगे का शान से लेकर चलता है। यात्रा के दौरान विभिन्न नवाचार के साथ हर कार्यकर्ता विकसित भारत की ओर बढते हुए आन बान शान के साथ अपने सौभाग्य को लेकर श्रेष्ठता के साथ कार्य को पूरा करें। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने पिछले कार्यक्रमो की संक्षिप्त समीक्षा करते हुए बताया कि जिस तरह मन की बात की अपलोडिंग 100 प्रतिशत हुई और बैतूल गंज मंडल पूरे प्रदेश में प्रथम आया यह हमारे लिए प्रेरणा के साथ साथ जिम्मेदारी का काम करता है। एक पेड मॉ के नाम अभियान में या वन नेशन - वन इलेक्शन व अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष यह कार्यक्रम अभी चलने है निकट कार्यक्रमो में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा सहित अटल जी की पुण्यतिथी व कुशाभाउ ठाकरे जी की जन्मजयंती भी हर बूथ पर मनानी है। कार्यक्रमो को लेकर मंडल स्तर पर बैठक हो जाए और योजना बनाकर हम सफलता के आयाम स्थापित करें ऐसी हम सबकी जिम्मेदारी है। आप सभी से आग्रह है कि हर कार्यक्रम में हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो । इसकी योजना बनाकर काम करेगें तो हम जिम्मेदारी के साथ उदाहरण स्थापित कर सकते है। बैठक का शुभारंभ पार्टी के महापुरूषो डा.श्यामप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वंदे मातरम गान के साथ हुई। बैठक मे मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे मंचासीन रहे। बैठक का समापन जन गण मन के साथ हुआ बैठक का संचालन तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने किया और अंत में आभार कार्यक्रम के सह संयोजक भास्कर मगरदे ने किया। बैठक में मन की बात कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला टोली व गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा का अतिथीयों द्वारा पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रमो के मंडल संयोजक , सह संयोजकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष , नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्षगण, मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।



विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ