पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाखों किसानों के जीवन में आया सुधार: केंद्रीय मंत्री श्री उइके


पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के 2 लाख 65 हजार 734 कृषकों को 53.14 करोड़ की राशि का किया अंतरण


बैतूल बाजार में आयोजित हुआ "पीएम किसान दिवस"

का जिला स्तरीय कार्यक्रम

---

बैतूल मप्र l शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने  वाराणसी उत्तरप्रदेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 20 हजार 500 करोड़ की राशि 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री  दुर्गादास उइके की अध्यक्षता में बैतूल बाजार स्थित दीप्ति मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम  किसान सम्मान निधि योजना के तहत  जिले के 2 लाख 65 हजार 734 कृषकों को 53.14 करोड़ रू. की राशि का अंतरण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल राशि रुपये 6 हजार की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। केंद्रीय राज्य मंत्री  दुर्गा दास उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त वितरण कार्यक्रम 2 अगस्त को "पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया गया। योजना अंतर्गत  जिले के लाखों किसानों के परिवारों में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने की अपील की है। 

इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वाराणसी उत्तरप्रदेश में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कृषकों ने देखा। कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषकों की परिचर्चा भी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  हंसराज धुर्वे,   सुधाकर पवार  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर  राजीव नंदन श्रीवास्तव, एसडीएम  मकसूद अहमद, उप संचालक कृषि  आनंद कुमार बड़ोनिया,विजय वर्मा कार्यक्रम समन्यवक कृषि विज्ञान केंद्र,आर डी  बार पेटे सहित कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक सहित बैतूल बाजार नगर परिषद के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे l