ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मकान में लिखी जा रही थी सट्टा पट्टी, पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा
*ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मकान में लिखी जा रही थी सट्टा पट्टी, पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा*
*मुलताई* ✍️ विजय खन्ना
पवित्र नगरी में धड़ल्ले से जुआ और सट्टे का गोरख धंधा जारी है। जिसका खुलासा शनिवार को ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर स्थित एक मकान में
पुलिस की दबिश के दौरान सट्टा लिखते हुए सात आरोपियों को पकड़ने के साथ हुआ। शनिवार को थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ताप्ती दर्शन के लिए गए थे ।इस दौरान भक्तों ने परिक्रमा मार्ग पर स्थित शनि मंदिर के सामने एक मकान में सट्टा पट्टी लिखे जाने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ने सिविल यूनिफॉर्म में ही पुलिसकर्मियों के साथ बताए गए ठिकाने पर दबिश दी।दबिश के दौरान मकान स्वामी मोतीदास उदासी के साथ श्याम धुर्वे, प्रवीण सारोदे, राजेश अहिरवार, कपिल राजपूत सभी निवासी मुलताई और सूरज हारोडे निवासी ग्राम खड़आमला, किसना बरडे निवासी ग्राम सांडिया सट्टा पट्टी लिखते हुए मिले। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हजार 220 रुपए और सट्टा पट्टी और मोबाइल फोन जप्त किए हैं।वही आरोपियों ने बताया वह सट्टा पट्टी मोबाइल से आमला निवासी खायवाड पवन को मोबाइल फोन पर उतारते हैं। पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई की है। वही पुलिस खायवाड़ पवन के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है।


हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई