लिटिल फ्लावर स्कूल में तिलक कलावे पर बवाल,पुलिस से झड़प ,एबीवीपी के चार घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन को झुकना पड़ा,
लिटिल फ्लावर स्कूल में तिलक कलावे पर बवाल,पुलिस से झड़प ,एबीवीपी के चार घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन को झुकना पड़ा,
बैतूल मप्र l बैतूल के लिटिल फ्लॉवर मिशनरी स्कूल में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूल पर छात्रों से तिलक और कलावा उतरवाने का आरोप लगाया था करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद स्कूल प्राचार्य ने सामने आकर कहा किसी बच्चे को कलावा बांधने और तिलक लगाने को कोई पाबंदी नहीं आगे भी नहीं होगी के
दरअसल स्कूल में बच्चों को तिलक लगाने और कलावा बांधकर आने की मनाही की सूचना एबीवीपी कार्यकर्ता को मिली थी तब वे स्कूल परिसर में घुस गए और जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल की प्रिंसिपल से चर्चा करने की मांग करते हुए उनके कक्ष में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई थी l
कार्यकर्ता स्कूल परिसर में करीब तीन घंटे तक हंगामा करते रहे और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। स्कूल स्टाफ ने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं से झड़प करने का प्रयास किया, जबकि पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को संभालने में जुटी रही। एबीवीपी कार्यकर्ता देवेश प्रजापति का कहना है कि वह लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं की जिद के आगे आखिरकार स्कूल प्राचार्य को सामने आना ही पड़ा और स्कूल का पक्ष रखते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन ने कभी किसी बच्चे को कलावा बांधने या टीका लगाकर आने से मना नहीं किया है आगे भी नहीं किया जाएगा l
इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग के डीपीएस सुबोध शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में आने वाले किसी भी बच्चे को किसी धर्म को मानने या धार्मिक पहचान के इस्तेमाल करने को मना नहीं किया गया है और आगे भी मना नहीं किया जाएगा l
वहीं इस घटना पर पुलिस विभाग की ओर से एस डी ओपी सुनील लाटा ने बताया कि स्कूल में एबीवीपी के द्वारा नारेबाजी की गई थी पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले को शांत किया गया स्कूल की प्रिंसिपल को सामने आने में देरी हुई लेकिन उन्होंने कहा है कि किसी प्रकार की बंदिश नहीं है दोनों पक्षों बे बात हो गई और मामला शांत हो गया है के




अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार