पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल टैंक में पानी मिलने से प्रशासन ने पंप किया सील
झल्लार में रुद्राणी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील, टैंक में पाया गया वाटर लेवल
बैतूल, पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल के टैंको में पानी की मात्रा मिलने पर प्रशासन ने पेट्रोल पंप सील कर दिया l
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आदेशानुसार तथा एसडीएम भैंसदेही शैलेंद्र हनोतिया के नेतृत्व में जिले में पेट्रोल पंपों की सतत जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसील भैंसदेही अंतर्गत ग्राम झल्लार में संचालित रुद्राणी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की जांच की गई।
जांच टीम में तहसीलदार भगवान दास कुमरे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मदास शामिल रहे। जांच के दौरान पंप के भूमिगत पेट्रोल एवं डीजल टैंकों में पानी की मात्रा (वाटर लेवल) पाए जाने की पुष्टि हुई, जो कि ईंधन की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के हितों के लिए गंभीर मामला है।
जांच दल ने तत्काल प्रभाव से पंप की बिक्री पर रोक लगाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई कर पंप को सील कर दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की जांच जारी है और अन्य पंपों की भी क्रमबद्ध जांच की जा रही है।


मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत