श्रद्धा की जगह शर्मनाक हरकत! पालकी यात्रा में युवतियों की बीच सड़क पर मारपीट
इंदौर : हीरानगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में सावन के तीसरे सोमवार को निकाली गई पालकी यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवतियों के गुटों के बीच विवाद हो गया। पहले यह बहस के रूप में शुरू हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कहासुनी से शुरू होकर मारपीट तक पहुंचा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पालकी यात्रा के दौरान दो गुटों की युवतियों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामला गर्म होते ही दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे चलने लगे। एक युवती और उसके साथी को अन्य युवतियों ने घेरकर पीटा। मौके पर मौजूद स्थानीय रहवासी और श्रद्धालुओं ने स्थिति को संभालते हुए बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया।
वीडियो बना रहे थे राहगीर और श्रद्धालु
घटना के दौरान कई वाहन चालक और राहगीर सड़क पर रुक गए और मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो बनाने लगे। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों के बीच हाथापाई और मारपीट की पूरी घटना साफ तौर पर नजर आ रही है। इस घटना ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
इस मामले में जब हीरानगर पुलिस से संपर्क किया गया तो थाने के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव