झरने पर सेल्फी लेते समय नाबालिग छात्र का पैर फिसला और झरने में गिरने से डूब कर हुई मौत,शाम तक नहीं मिला सका शव
झरने पर सेल्फी लेते समय नाबालिग छात्र का पैर फिसला और झरने में डूब कर हुई मौत , शाम
तक नहीं मिला सका शव
बैतूल मप्र l तेज बारिश होने के बाद जिले के छोटे बड़े झरने बहने लगे है और पर्यटक भी यहां पहुंच रहे है और सेल्फी का लुत्फ भी उठा रहे है लेकिन यही सेल्फी किस तरह जान भी ले लेती है इसका उदाहरण बैतूल में सामने आया जहां एक झरने पर घूमने गए छात्र की सेल्फी लेती समय जान चली गई छात्र झरने के गहरे पानी में जा गिरा और मौत के मुंह में चला गया l
घटना रविवार को खेड़ी सावली गढ़ के पास कन्हैया कोल झरने की है जंहा बैतूल बाजार के भवानीपुरा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग कक्षा 12 वीं का छात्र पीयूष पिता परसराम परिहार अपने दोस्तों के साथ झरने पर गया था जहां सेल्फी लेते समय पीयूष का पैर फिसल गया और झरने के गहरे पानी में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई l घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग में जुटी थी लेकिन शाम तक पीयूष का शव नहीं मिल पाया था l पीयूष की मौत की खबर ने पूरे बैतूल बाजार नगर में सनसनी फैला दी है l
पीयूष के पिता परसराम ने बताया कि पीयूष घर से बोलकर निकला था कि वह जटा शंकर जा रहा है वह झूठ बोलकर निकला था और वह यहां दोस्तो के साथ झरने पर आ गया यह घटना होने के बाद उन्हें पता चला है l


सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक