बरसाली ग्राम की सड़क समस्या का हुआ समाधान, अतिक्रमण हटाकर किया गया सीमांकन
बरसाली ग्राम की सड़क समस्या का हुआ समाधान, अतिक्रमण हटाकर किया गया सीमांकन
-----
लोक निर्माण विभाग द्वारा मौके आर 200 मीटर सड़क निर्माण कार्य किया प्रारंभ
------
बैतूल, 23 जुलाई – ग्राम बरसाली की लंबे समय से लंबित सड़क समस्या का बुधवार को समाधान कर दिया गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क विवाद का निराकरण किया।
गांव में 200 मीटर लंबे पैच पर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ उपस्थित अधिकारियों ने सीमांकन कार्य संपन्न कराया। सीमांकित मार्ग पर पत्थर गाड़कर स्थायित्व सुनिश्चित किया गया। सड़क मार्ग पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। लोक निर्माण विभाग की त्वरित पहल पर 200 मीटर सड़क का निर्माण कार्य भी मौके पर ही शुरू किया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न समीक्षा बैठक में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल और बैतूल विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बरसाली की सड़क समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए थे।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम मकसूद अहमद, एसडीओपी श्री सुनील लाटा, कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल, तहसीलदार गोवर्धन पाठे, थाना प्रभारी गंज
सरविंद धुर्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद