बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवती गिरी और उसकी मौत हो गई 


बैतूल - चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास कर रही युवती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई बैतूल स्टेशन पर यह दर्दनाक हादसा सामने आया है इतना ही नहीं युवती को बचाने के चक्कर में एक युवक भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया l

 

 हादसा प्लेटफॉर्म क्रमांक दो पर हुआ जहां मैसूर जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी इस दौरान बेंगलुरु की रहने वाली 21 साल की अमृता नायर पानी और स्नेक्स लेने के लिए ट्रेन से उतरी । इस दौरान ट्रेन चलने लगी तो अमृता ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ी और ट्रेन के नज़दीक जाते ही एक बार गिर पड़ी लेकिन उसने जब दोबारा ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया तो फिसलकर सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटती चली गई । B 3 कोच में ही एक युवक ने अमृता को बचाने का प्रयास किया जो खुद भी घायल हो गया ।  अमृता को जैसे तैसे पास खड़े लोगों ने उसे बाहर खींचा लेकिन कुछ सेकंड बाद ही अमृता की मौत हो गई ।

 

 अमृता के साथ उसकी एक सहेली भी थी  दोनो मैसूर से जयपुर जा रहे थे  जयपुर में अमृता का परिवार रहता है और उसके पिता जयपुर में ही जॉब करते हैं । अमृता एक निजी नर्सिंग कॉलेज में सेकण्ड ईयर की छात्रा थी  । वहीं अमृता को बचाने के दौरान घायल हुआ रोशन अली भी मैसूर से जयपुर ही जा रहा था । हादसे के बाद अमृता की सहेली भी गहरे सदमे में है । अमृता के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और वो सम्भवतः रात या कल सुबह तक बैतूल पहुंचेंगे । जीआरपी इस घटना की जांच कर रही है । बैतूल  रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह में ये दूसरा बड़ा हादसा है । इससे पहले नागपुर निवासी एक बुजुर्ग भी चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरते हुए ट्रेन के नीचे जा सकते थे लेकिन एक आरपीएफ जवान ने उन्हें बचा लिया था ।