सिंध नदी में बाढ़ जैसे हालात: एहतियातन शिवपुरी के स्कूलों में छुट्टी घोषित
शिवपुरीः जिले में मानसून एक्टिव होने से लगातार बारिश का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है। इसके कारण सिंध नदी में पानी बढ़ने के बाद यह उफान पर आ गई। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार के दिन सिंध नदी पर बने अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोले दिए गए। पहले इसके दो गेट खोले गए थे। लेकिन जब देखा कि सिंध नदी में पानी बढ़ रहा है तो बांध अधिकारियों ने 6 गेट खोले।
बारिश से नदी नाले उफान पर
जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। इसके कारण जिले से निकलने वाली सिंध नदी सहित अन्य नदी नाले उफान पर हैं। दो दिन से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। इसी बीच जिले के कोलारस, बदरवास, गोराटीला आदि क्षेत्र के कई गांव में जल भराव की स्थिति देखी गई। ग्रामीण इलाकों में जो नदी नाले हैं वहां पर बारिश का पानी उफान पर है इसके कारण सिंध नदी के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ा है। जिले के कोलारस, पड़ोरा, गोराटीला आदि क्षेत्र के इलाकों में बारिश जारी रही।
स्कूलों में छुट्टी घोषित
मौसम विभाग ने शिवपुरी जिले में दो दिन अतिबारिश की संभावना जताई गई है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने बारिश को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में 19 जुलाई को अवकाश के आदेश जारी किए। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों में 19 जुलाई को अवकाश रहेगा।
जिले में 700 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई
शिवपुरी जिले में लगातार जमकर बारिश हो रही है। इसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 700 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। जिले में गत वर्ष अभी तक लगभग 300 मिमी औसत वर्षा हुई थी। इस साल जुलाई में ही औसत बारिश का लगभग 60 प्रतिशत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।


राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई