*मां ताप्ती उद्गम स्थल से शुक्रवार को शिव धाम शिवधाम सालबर्डी रवाना होगी मां ताप्ती सर्व मंगल कावड़ यात्रा, शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी होंगे शामिल
*मां ताप्ती उद्गम स्थल से शुक्रवार को शिव धाम शिवधाम सालबर्डी रवाना होगी मां ताप्ती सर्व मंगल कावड़ यात्रा, शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी होंगे शामिल*
मुलताई ✍️ विजय खन्ना
आदिगंगा सूर्यपुत्री मां ताप्ती उद्गम स्थल से शुक्रवार को शिवधाम सालबर्डी के लिए मां ताप्ती सर्वमंगल कावड़ यात्रा रवाना होगी। शुक्रवार सुबह 11 बजे ताप्ती सरोवर में पूजा अर्चना कर कावड़ में मां ताप्ती का जल भरकर कावड़िए शिवधाम सालबर्डी के लिए रवाना होंगे l कावड़ यात्रा ग्राम रायआमला होते हुए ग्राम आष्टा पहुंचेंगी । जहां भवानी
मंदिर में कावड़ यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। 19 जुलाई को सुबह सर्वमंगल कावड़ यात्रा आष्टा से प्रारंभ होकर ग्राम मासोद, पांच पांडव, इटावा होते हुए गेहूंबारसा पहुंचेंगी ।जहां
कावड़ यात्रा का रात्रि विश्राम होंगाl 20 जुलाई को गेहूंबारसा से कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर ग्राम चारसी में गौ पूजन कर ग्राम बोरपेड होते हुए सालबर्डी पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। l 21 जुलाई सोमवार को सालबर्डी शिवधाम में सर्वमंगल कावड़ यात्री शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक कर महाआरती की जाएगी l
मां ताप्ती सर्वमंगल कावड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खण्डेलवाल, , केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला की
प्रमुख उपस्थित रहेंगी।वही पूर्व
भाजपा जिला अध्यक्ष बाबा माकोड़े, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, मंडल अध्यक्ष मुलताई गणेश साहू, दुनावा मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे, साईंखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे, , धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एंव सदस्य सहित श्रद्धालुगण कावड़ यात्रा में शामिल होंगे l मां ताप्ती सर्वमंगल कावड़ यात्रा आयोजन समिति ने श्रद्धालुओ से
कावड़ यात्रा को सफल बनाने और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने लिए अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है ।


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल