संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का 29वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
भोपाल। भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई। जस्टिस सचदेवा शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे. इस मौके पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मुख्य सचिव अनुराग जैन मौजूद रहे।
दिल्ली उच्च न्यायालय में जस्टिस रह चुके हैं
चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 1964 में दिल्ली में हुआ. सचदेवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) की डिग्री साल 1985 में पूरी की। उन्होंने 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने वकालत की शुरुआत की। कानून के क्षेत्र में जस्टिस सचदेवा को लंबा अनुभव है। 17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद उन्हें तबादला करते हुए 31 मई 2024 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भेज दिया गया।
सुरेश कुमार कैत की जगह लेंगे
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत रहे. वे अपने पद पर 25 सितंबर 2024 से 23 मई 2025 तक रहे।जस्टिस संजीव सचदेवा 24 मई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक कार्यकारी चीफ जस्टिस रहे। इससे पहले भी वे कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक प्रदेश के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।


ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल