नर्मदापुरम आईजी पहुंचे  बैतूल बाजार सांदीपनी स्कूल, बच्चों को नशे से दूरी है जरूरी कि दी जानकारी

 


बैतूल मप्र l पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है l पुलिस महानिदेशक म प्र  कैलाश मकवाना के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी" जनजागरूकता अभियान के तहत बुधवार  बैतूल बाजार के सांदीपनी स्कूल में एक सामूहिक जनजागरूकता  भव्य आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे नर्मदापुरम के आईजी मिथिलेश कुमार ने बच्चों को नशे से दूरी अभियान के बारे में जानकारी दी l


दोपहर दो  बजे सांदीपनी स्कूल के सभागृह में स्कूल के बच्चे और नगर परिषद के जनप्रतिनिधि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे l कार्यक्रम में  एसपी निश्चल झरिया ने बच्चों को नशे से दूरी अभियान के बारे में बताया कि हर साल भारत में  नशे की वजह से बीमार होकर मरने  वाले युवाओं की संख्या करीब 15 करोड़ है इतनी युवा आबादी नशे का शिकार हो रही है l बैतूल जिले में भी एक जनवरी से अभि तक 20 नारकोटिक्स केस बनाए है जिसमें 9 केश गांजे और 11 केश अफीम के बनाए है करीब 20 एकड़ में अफीम पैदा हो रही थी जिसे बरामद किया 2021 से यह अवैध कारोबार चल रहा था l एसपी ने अफीम के बारे में बच्चों को जानकारी दी कि अफीम ऐसा ड्रग है जिससे सारे ड्रग बनाए जाते है l पुलिस ने नारकोटिक्स के मामलों में 78 नाबालिग  बच्चों ने अपराध किया है क्योंकि वे किसी न किसी नशे का शिकार थे तब उन्होंने यह अपराध किया l उन्हें स्कूल के समय पढ़ना लिखना था लेकिन वे नशे के चंगुल में फंस गए l एसपी ने बच्चों से कहा कि स्कूल लाइफ  पढ़ना लिखना चाहिए आगे बढ़ना है तुम भारत का भविष्य हो इसलिए नशे से दूर रहना है और यदि अपने घर में या आस पास कोई नशा करता है तो उन्हें नशा करने से रोको l 


 आईजी ने स्कूल में दिलाई शपथ नशे से दूरी है जरूरी


नशे से है दूरी जरूरी अभियान में संदीपनी स्कूल पहुंचे नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और उसके क्या परिणाम होते है, और यह बताया कि तुम्हारे आसपास या घर में कोई नशा करता हो तो उसे टोकना नशा नहीं करने को कहना l पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पंद्रह दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी अभियान का संदेश हम इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक पहुंचा रहे है कार्यक्रम के दौरान आईजी ने बच्चों और जनप्रतिनिधियों को नशे से दूरी है जरूरी की शपथ भी दिलाई l

इस कार्यक्रम मेंन्यायाधीश शर्मिला डीलवार ,नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा और उपाध्यक्ष सुरेश गायक वाड़ ने भी बच्चों को बताया कि किस तरह नशा युवा पीढ़ी को खराब कर रहा है और नशे की वजह से किस तरह घर बर्बाद होता है बच्चों पर बुरा असर पड़ता है l 


संदीपनी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, एसपी निश्चल एन झारिया,न्यायाधीश शर्मिला डीलवार,एडिशनल एसपी कमला जोशी,नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा,उपाध्यक्ष सुरेश गायक वाड़,संजय वर्मा,कोतवाली टी आई रविकांत डहेरिया, बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे,एवं नगरपरिषद के पार्षद विजेश पटेल, विनीत बारमसे, नीतू आशीष राठौर, दिव्या मयंक वर्मा, पूजा पवार,पूनम परिहार, वंदना धुर्वे,सुनीता कपिल पंडिया,मयंक वर्मा ,आशीष राठौर, स्कूल प्राचार्य साधना हैंड   मौजूद रहे l