*हर हर महादेव के जयकारे के साथ  पवित्र नगरी में निकली भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा*

*मुलताई* ✍️ विजय खन्ना 


भगवान भोलेनाथ के आराधना पर्व सावन मास के दौरान महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रति सोमवार को निकलने वाली महाकाल की सवारी की तर्ज पर इस वर्ष पहली बार पवित्र नगरी में भी पालकी यात्रा निकालने की परंपरा प्रारंभ हुई है ।इसके चलते सोमवार को शाम 4:30 बजे के दरमियान ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर से बाजे गाजे के साथ पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पंडित राहुल शर्मा ने बताया सावन मास के प्रथम सोमवार को दोपहर में भगवान भोलेनाथ का पूजन और अभिषेक का अनुष्ठान किया गया ।उसके बाद पालकी यात्रा निकाली गई। फूलों से सुसज्जित पालकी में भगवान भोलेनाथ के महाकाल स्वरूप को विराजित किया गया था। वही श्रद्धालु हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए पालकी लेकर चल रहे थे।
ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करते हुए पालकी यात्रा फव्वारा चौक से गांधी चौक होते हुए थाना रोड से परिक्रमा मार्ग पर स्थित सत्यनारायण मंदिर पहुंचेंगी। जहां पालकी यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया सावन मास के सभी सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी।