18 जुलाई को ताप्ती उद्गम स्थल से शिवधाम सालबर्डी के लिए रवाना होगी सर्वमंगल कावड़ यात्रा,21 जुलाई को ताप्ती जल से शिवलिंग का करेंगे जलाभिषेक*
*18 जुलाई को ताप्ती उद्गम स्थल से शिवधाम सालबर्डी के लिए रवाना होगी सर्वमंगल कावड़ यात्रा,21 जुलाई को ताप्ती जल से शिवलिंग का करेंगे जलाभिषेक*
*मुलताई✍️ विजय खन्ना
पुण्यसलिला सूर्यपुत्री मां ताप्ती के उद्गम स्थल पवित्र नगरी से आगामी 18 जुलाई को सर्वमंगल कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा। 18 जुलाई को सुबह 11 बजे आदिगंगा सूर्यपुत्री मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर स्थित ताप्ती सरोवर में पूजा अर्चना कर कावड़ में मां ताप्ती का पवित्र जल समाहित कर
कावड़ यात्रा शिवधाम सालबर्डी के लिए रवाना होगी। भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कावड़ यात्रा ग्राम आष्टा, मासोद, गेहूबारसा सहित अन्य ग्रामों से गुजरते हुए 20 जुलाई को शिवधाम सालबर्डी पहुंचेगी । जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 21 जुलाई सोमवार सुबह सभी शिव भक्त कावड़ियों द्वारा ऊंची पहाड़ी पर स्थित शिवधाम गुफा में पहुंचकर गुफा में विराजित शिवलिंग का मां ताप्ती के जल से अभिषेक किया जाएगा। । शुक्रवार को रात में सर्वमंगल कावड़ यात्रा आयोजन समिति के तत्वाधान में नगर के गायत्री मंदिर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबा माकोड़े, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, दुनावा मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, साईंखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे, दिनेश कालभोर, अबिजर हुसैन, राघवेंद्र रघुवंशी, उपेंद्र पाठक, श्रवण नागले, चाणक्य राखड़े, राजेंद्र चौहान, रोशन देशमुख, कमलेश रघुवंशी, सुनील सरोदे, मनोज उइके, प्रीति जैन, सौरभ दुबे, जया जैन, स्वाती भार्गव, गौरी सूर्यवंशी, ज्योति साहू, अभिषेक खण्डेलवाल, भूषण चौधरी, दीपक साहू, रवीन्द्र पवार, संजू साहू, सहित अन्य सामजिक धार्मिक संगठनो के सदस्यों के साथ मां ताप्ती के भक्तों की उपस्थिति रही। बैठक में यात्रा के व्यवस्थित आयोजन को लेकर चर्चा की गई। वही सर्वमंगल कावड़ यात्रा आयोजन समिति द्वारा इस यात्रा को लेकर शिव भक्त कावड़ियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गई है। सर्वमंगल कावड़ यात्रा आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों, मां ताप्ती भक्तों से इस कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज