पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने पवित्र नगरी पहुंचकर किए माताप्ती के दर्शन*
*पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने पवित्र नगरी पहुंचकर किए माताप्ती के दर्शन*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार शाम में पवित्र नगरी पहुंचे। रात 8:15 के दरमियान मंत्री श्री पटेल ताप्ती सरोवर के तट पर पहुंचे और मां ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना की ।उसके उपरांत प्राचीन माताप्ती मंदिर में भी पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के उपरांत मंत्री श्री पटेल ने ताप्ती सरोवर की परिक्रमा की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा मध्य प्रदेश नदियों का मायका है वह बीते दो साल से मध्य प्रदेश की नदियों के उद्गम स्थल का दर्शन करने के लिए भ्रमण कर रहे हैं ।इसी के चलते माताप्ती के उद्गम स्थल पर भी पहुंचे हैं। श्री पटेल ने कहा नदियों के किनारे हमारी सभ्यता विकसित हुई है ।लेकिन वर्तमान में जंगलों के कटने और पानी के लिए ट्यूबवेलो के खनन से जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं ।हम सब की जिम्मेदारी मां ताप्ती का प्रवाह सतत बना रहे। श्री पटेल ने कहा मैंने मां नर्मदा की भी परिक्रमा की है हमें नदियों के स्रोतों के संरक्षण का चिंतन करना होगा। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित भाजपा नेता उपस्थित थे। श्री पटेल पवित्र नगरी में ही रात्रि विश्राम कर रहे हैं।


गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार