इंदौर भाजपा में नया शक्ति केंद्र, तीन नेताओं की तिकड़ी ने किया दमदार प्रदर्शन
इंदौर। इंदौर में भाजपा की राजनीति में दूसरी पंक्ति के नेता भी प्रदेश हाईकमान के सामने एकजुटता के संकेत दे रहे है। बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पहली बार इंदौर आए। उनके स्वागत में वैसे तो कई विधायकों व भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत मंच व बैनर पोस्टर लगाए, लेकिन कुछ पोस्टरों में तीन नेता एक साथ थे। उनके पोस्टरों मेें स्थानीय विधायक में सिर्फ मनोज पटेल व भाजपा के प्रदेश नेतागणों की फोटो थी।
इसके अलावा इंदौर के स्थानीय विधायक, मंत्री से नदारद रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर 30 से ज्यादा पोस्टर इस तरह के नजर आए। इन होर्डिंग, पोस्टर में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और सावन सोनकर के फोटो है। यह तिकड़ी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की रैली में भी एक साथ चलते नजर आई।
मंच के बजाए तीनों एक साथ नीचे बैठे
सावन सोनकर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। उन्हे कैबिनेट मंत्री का दर्जा है। पद के अनुसार वे भाजपा सम्मेलन में मंच पर अपेक्षित थे, लेकिन वे मंच के ठीक सामने कुर्सी पर बैठे थे। उसके साथ गौरव रणदिवे और एकलव्य गौड़ भी बैठे नजर आए। गौरव पहले मंत्री विजयवर्गीय गुट से जुड़े थे, लेकिन नगर अध्यक्ष बनने के बाद दोनों के बीच दूरी हो गई। गौरव की निकटता बाद में आईडीए के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से बढ़ी थी। एकलव्य गौड़ हिंद रक्षक संगठन चलाते है और हिन्दू समाज से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाते है।


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
गेहूं-चना उपार्जन में किसानों को न हो परेशानी, सीमावर्ती राज्य से जिले में गेहूं की आवक न हो, सीमा पर सख्त निगरानी के निर्देश, खंडेलवाल