प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में जेब कटिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में जेब कटिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैतूल मप्र l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के बैतूल आगमन और उनकी रैली में अंतराज्यीय जेब कतरों ने करीब एक दर्जन लोगों के जेब काट लिए थे जेब कटने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस अधीक्ष क ने पुलिस को दिशा निर्देश दिए थे और कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार जेब क तरों को गिरफ्तार किया है l
रविवार प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए रैली में आए फरियादी संजय वर्मा पिता श्याम सुन्दर वर्मा उम्र 58 साल निवासी सोहागपुर थाना बैतूल बाजार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 1.30 बजे हम लोग नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बार नगर आगमन पर स्वागत के लिये भारत भारती के पास खडे थे मौके पर काफी भीड थी स्वागत समारोह के पास किन्ही अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी पेंट की पीछे की जेब से 15 हजार रूपये निकाल लिये है । रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 725/25 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस का अज्ञात आरोपियो के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया ।
वहीं इसके पहले भी केंद्रीय राज्य मंत्री के आगमन पर भी कुछ लोगों की जेब कटिंग की गई थी l कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये रैली एवं सभा के आसपास सिविल वर्दी में पुलिस कर्मियो को तैनात किया गया रैली से 04 संदिग्ध व्यक्तियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपियो ने पूछताछ पर 01 वर्ष पूर्व माननीय केन्द्रीय मंत्री की स्वागत रैली में कारगिल चौक पर भी जेब कटिंग करने की बारदात को स्वीकार किया गया है । जो समस्त आरोपियो को गिरप्तार कर आरोपियो के कब्जे से कुल 13 हजार रूपये नगद जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l
1. आयुष पांडे पिता सुरेश पांडे 28 साल निवासी दमोह नाका जबलपुर
2. राहुल अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी साई नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ
3. किशोर कुमार सेन पिता रमेश सेन 32 साल निवासी दुर्गापारा सुपेला भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ
4. नीलेश मेश्राम पिता चिन्ताराम मेश्राम उम्र 33 साल निवासी पर निवासी सुपेला लक्ष्मी नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ l


“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
गेहूं-चना उपार्जन में किसानों को न हो परेशानी, सीमावर्ती राज्य से जिले में गेहूं की आवक न हो, सीमा पर सख्त निगरानी के निर्देश, खंडेलवाल
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे