भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल का बैतूल में हुआ भव्य स्वागत, इस प्यार को कभी नहीं भूलूंगा "हेमन्त"

 

 

 

बैतूल मप्र l  बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले बैतूल पहुंचे तो पूरा जिला उनके स्वागत में उमड़ पड़ा । जिले की सीमा शुरू होते ही स्वागत शुरू हुआ जो रास्ते भर जारी रहा । बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों ने भी प्रदेशाध्यक्ष का हर गली चौराहे पर स्वागत किया इस दौरान कार पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार,सांसद डीडी उइके,बबला शुक्ला, विधायक योगेश पंडाग्रे भी मौजूद रहे के

 

 

  प्रदेश अध्यक्ष पर कहीं लोगों ने जेसीबी से फूल बरसाए तो कहीं तुलादान किये गए । हेमन्त खण्डेलवाल शहर के अंदर पहुंचते ही सबसे पहले अपने पैतृक निवास पहुंचे जहां अपनी माँ से मिले । माँ ने तिलक लगाकर बेटे का स्वागत किया और माँ बेटे रो पड़े  । हेमन्त खण्डेलवाल ने माँ को गले लगाकर सम्भाला । हेमन्त खण्डेलवाल अपने सभी परिवारजनों से मिलकर शहर के बीच वाहन से उतरकर लोगों से मिलते रहे । मैनेजमेंट गुरु के नाम से विख्यात हेमन्त खण्डेलवाल का जो स्वागत बैतूल जिले में हुआ वैसा स्वागत आज तक लोगों ने किसी भी जनप्रतिनिधि का नहीं देखा ।

 

शाम साढ़े पांच बजे प्रदेश अध्यक्ष विजय भवन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां जिले भर से आए हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे l मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वागत किया गया जिसके बाद उन्होंने अपना उद्बोधन दिया l हेमन्त खंडेलवाल सबसे पहले कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रणाम किया, 

 

हेमन्त खंडेलवाल ने कहा इस सप्ताह में उनके साथ दो घटनाएं हुई जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी पहली घटना जब प्रदेश संगठन ने मेरा प्रदेश अध्यक्ष का फार्म भरवाया और मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया l 

दूसरी घटना आज रविवार की है की जब वे भोपाल से बैतूल आने के लिए निकला तो उन्हें लगा कि कार्यकर्ताओं का प्यार मिलेगा लेकिन इतना ज्यादा प्यार मिलेगा सोचा नहीं था जिसे मैं जीवन भर नहीं भूलूंगा l भारतीय जनता पार्टी जोभी है वो कार्यकर्ताओं की वजह से है l कई दल इसे है जिसे एक परिवार चलाता है कई दल ऐसे है जो समाज विशेष के है लेकिन भाजपा इसी पार्टी है जिसे कार्यकर्ता चलाता है यदि कार्यकर्ता में निराशा का भाव आ जाए तो हम कोई चुनाव जीत नहीं सकते इसलिए कार्यकर्ता  का सम्मान बनाकर रखना प्रदेश संगठन नेतृत्व की जिम्मेदारी है l यदि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार कोई काम करती है तो इन कामों को कार्यकर्ता ही जनता के बीच में पहुंचाते है l

 

हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि उन्होंने कई अहम मौकों पर निभाई उनकी भूमिका का खुलासा भी किया । चाहे कर्नाटक चुनाव हों ,यूपी चुनाव हो या लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 सीटें जिताने की जवाबदारी हो उन्होंने बीजेपी के लिए पूरी ताकत झोंकी है । पहले बैतूल जिले का नाम कोई नहीं जानता था लेकिन अब पूरा प्रदेश बैतूल और बैतूल के हर बीजेपी कार्यकर्ता को पूरा सम्मान देगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैतूल पर भरोसा जताया है । हेमन्त खण्डेलवाल पर अब प्रदेश की जिम्मेदारी है इसलिए उन्होंने बैतूल के लोगों को ये भी बता दिया कि उनकी गैर मौजूदगी में हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि बैतूल के विकास में कोई कमी ना रहे ।

 

 

 

बैतूल को कोई नहीं पहचानता था अब सब जानेंगे

 

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जब मैं भोपाल में था तो लोग मुझसे बोले कि हमने इंदौर सुना है जबलपुर सुना है उज्जैन ग्वालियर सुना लेकिन बैतूल कौन सा है जंहा से मोहन नागर जन परिषद अभियान के उपाध्यक्ष बन गए डीडी ऊ इके राज्य केंद्रीय मंत्री बन गए और अब प्रदेश अध्यक्ष भी बैतूल का ही बन गया अब जहां भी जाएंगे सब बैतूल को जानेंगे l उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कभी कोशिश नहीं की गई कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जिसके लिए पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभारी रहूंगा पार्टी मजबूत बने ऐसा कम करूंगा कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा खड़ा रहूंगा l