*श्रद्धालुओं ने सोने चांदी के जेवर के साथ मां ताप्ती के चरणों में अर्पित की नगद राशि, दानपेटी में निकले 5 लाख रुपए
*श्रद्धालुओं ने सोने चांदी के जेवर के साथ मां ताप्ती के चरणों में अर्पित की नगद राशि, दानपेटी में निकले 5 लाख रुपए*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
मां ताप्ती के जन्मोत्सव पर पवित्र नगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती के चरणों में पूरी उदारता से सोने चांदी के जेवर अर्पित किए वही नगद राशि भी मां ताप्ती को चढ़ावा स्वरूप भेट की।पुण्य सलिला सूर्य पुत्री मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर स्थित मां ताप्ती मंदिर की शनिवार को खोली गई दान पेटी में जहां श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए सोने चांदी के जेवर मिले वही श्रद्धालुओं द्वारा मां के चरणों में अर्पित की गई भेंट राशि बतौर 5 लाख 2 हजार दो सौ रुपए की राशि दान पेटी में संग्रहित हुई थी। जन्मोत्सव के अवसर पर मां ताप्ती के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ मां को भेंट राशि अर्पित की। मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से व्यवस्था संभालने वाले नपा कर्मी मनोज सोनी ने बताया शनिवार को ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति में दान पेटी खोलकर राशि की गणना की गई। दान पेटी में दो जोड़ चांदी की आंखें ,एक जोड़ चांदी की पायल ,एक नग चांदी की बिंदिया ,एक नग चांदी का त्रिशूल,एक नग पेंडल, 5 नग सोने की नथ सिंगल वाली, एक नग सोने की रिंग और 13 जोड़ बिछिया मिली।वही चिल्लर छोड़कर कुल 5 लाख 2 हजार 200 रुपए दान पेटी में संग्रहित मिले। नपा कर्मी मनोज सोनी ने बताया बीते 22 मार्च को दान पेटी खोली गई थी ।उसके बाद शनिवार को दान पेटी खोली गई ।इस स्थिति में लगभग तीन माह में इतनी राशि चढ़ावा बतौर दान पेटी में संग्रहित हुई। गौरतलब है कि बीते 2 जुलाई को संपन्न हुए ताप्ती जन्मोत्सव में मां ताप्ती के दर्शन के लिए 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र नगरी पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा राशि अर्पित की।


राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा