हत्या करने की योजना बनाते घूम रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने पिस्टल सहित गिरफ्तार किया
हत्या करने की योजना बनाते घूम रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने पिस्टल सहित गिरफ्तार किया
बैतूल l कोतवाली पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे कुख्यात बदमाश रिंकू उर्फ राहुल राठौर को देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ एक्सयूवी कार में पकड़ा है l
कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि रिंकू उर्फ राहुल पिता रमेश राठौर, उम्र 37 वर्ष, निवासी विनोबा नगर, गंज बैतूल देशी पिस्टल और कारतूस लेकर अपनी महिंद्रा एक्सयूवी कार से सोनाघाटी के पास अपने दुश्मन की हत्या करने की फिराक में घूम रहा है l पुलिस को सूचना मिलने पर टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर रवाना हुई। सोनाघाटी ओवरब्रिज के नीचे, झाड़ेगांव रोड पर एक सिल्वर एक्सयूवी कार आती हुई दिखी, जिसे पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर साक्षियों की उपस्थिति में रोका। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बताया रिंकू बताया उसकी तलाशी लेने पर कमर से एक देशी पिस्टल (मूल्य लगभग ₹37,500) एवं उसमें लगी मैगजीन में 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी 500 (क्रमांक UP 83 AF 8888) वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹15,00,000 है, जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 715/2025 अंतर्गत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी रिंकू उर्फ राहुल राठौर पर पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, चोरी, नकबजनी, बलात्कार, मारपीट जैसे 11 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ष 2014 के एक हत्या प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा पाए जाने के बाद वर्तमान में उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा है। पिस्टल एवं कारतूस की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है।


जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज