मालिक बनकर राजकुमार राव ने फैलाई दहशत
नई दिल्ली। पर्दे पर कॉमिक टाइमिंग के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले स्त्री के विक्की अब मालिक बनकर शहर में दहशत फैलाने आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म मालिक का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है जिसमें राजकुमार राव का ऐसा अवतार देखने को मिला जो आपने पहले कभी नहीं देखा।
राजकुमार राव की अनाउंसमेंट पिछले साल ही हो गई थी। स्त्री 2 की कामयाबी के बीच लोग बस इंतजार कर रहे थे कि अभिनेता कब मालिक बनकर बड़े पर्दे पर आएंगे। अब जल्द ही यह इंतजार भी खत्म होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
मालिक का ट्रेलर जारी
1 जुलाई 2025 को मालिक का ट्रेलर रिलीज किया जिसकी शुरुआत ही एक्शन से होती है। एक मजबूर बाप का बेटा कैसे मजबूत बनकर अपने लिए एक नया रास्ता बनाता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है। ट्रेलर की शुरुआत घायल राजकुमार से होती है, जो जन्म से न सही किस्मत से मालिक बनने की चाह लेकर सारे खतरे उठाने के लिए आगे बढ़ता है।
एंटी हीरो बनकर छाए राजकुमार
2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर में राजकुमार राव पावर की चाह में गुंडागर्दी करता है। तभी उसके साथ एक ऐसी घटना होती है जो उसे अंदर से हिला देती है। इसके बाद शुरू होती है राजकुमार और सौरभ शुक्ला के बीच की खतरनाक जंग। फिल्म के हर सीन में एक्शन और खून-खराबा है। डायलॉग्स भी शानदार है। फिल्म में मानुषी छिल्लर ने राजकुमार की पत्नी का किरदार निभाया है।
कब रिलीज होगी मालिक?
ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "जन्म से नहीं किस्मत से बनेगा मजबूर बाप का मजबूत बेटा। मालिक।" फिल्म इसी साल 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला, ऋषि राज भसीन और अनिल झमझम जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।


'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार