*दो वर्षों से फरार महाराष्ट्र निवासी  गौवंश तस्कर को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*

मुलताई✍️ विजय खन्ना 

बीते दो वर्ष से फरार चल रहे गौवंश
तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक  निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी  एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा गौवंश से संबंधित प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया बीते 13 मई.2023 को सूचनाकर्ता ऋषि साहू द्वारा रिपोर्ट दी गई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ निजी कार्य हेतु ग्राम परमंडल जा रहे थे, ।तभी शहीद मनोज चौरे शासकीय हाईस्कूल के बाजू वाले कच्चे रास्ते से आ रही एक सफेद रंग की पिकअप क्रमांक एम एच 27बी एक्स 6105  स्कूल के सामने मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई।  पिकअप  में गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस ने इस प्रकरण में कई आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक आरोपी शेख इब्राहिम उर्फ इब्बू पिता शेख इस्माइल, उम्र 30 वर्ष, निवासी करजगांव, थाना सिरजगांव, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) विगत दो वर्षों से फरार था।, जिसकी तलाश जारी थी।थाना  प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया गुरुवार को  मुखबिर से मिली सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार जोठे, आरक्षक अरविंद पटेल ,विवेक चौरे और सेवाराम की टीम के साथ बताए गए ठिकाने पर दबिश देकर फरार आरोपी शेख इब्राहिम उर्फ इब्बू को गिरफ्तार किया है।  शुक्रवार को आरोपी को  न्यायालय मुलताई में पेश किया गया।, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मुलताई भेजा गया है।