हर महीने उज्जैन आने वाला भक्त, बाबा महाकाल को अर्पित किए 5.80 लाख के जेवर
उज्जैन। कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पूजन-अर्चन और दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं, कुछ भक्त ऐसे भी हैं जो बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हैं कि अवसर मिलते ही दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच जाते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य भी करते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हलहारिणी अमावस्या पर देखने को मिला, जब हरियाणा से आए एक श्रद्धालु ने बाबा महाकाल को 5 किलो चांदी का मुकुट, नाग आकृति के कुंडल और मुण्डों की माला भेंट की।
दरअसल, गुरुग्राम (हरियाणा) से आए श्रद्धालु सोनू गुर्जर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में 1 नग चांदी का मुकुट, 2 नग नाग आकृति के कुंडल और 7 नग मुण्डों की माला बाबा महाकाल को अर्पित की। सोनू बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और हर माह उज्जैन आकर बाबा के दर्शन करते हैं। वह बाबा में अगाध श्रद्धा और विश्वास रखते हैं, वे मानते हैं कि बाबा उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
भेंट की गई चांदी की अनुमानित कीमत 5.80 लाख
सोनू गुर्जर ने बताया कि बाबा महाकाल के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा है। "बाबा मेरे हर बिगड़े काम बना देते हैं, इसीलिए मैं हर महीने उनके दर्शन करने आता हूं। मैंने लगभग 5.80 लाख रुपये का 5 किलो चांदी का मुकुट बाबा महाकाल चरणों में अर्पित किया है। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से वीरेन्द्र शर्मा ने दान प्राप्त कर दानदाता सोनू गुर्जर का सम्मान किया और उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन