बैतूल की लुटेरी दुल्हन शादी के 15 दिनों बाद ही ससुराल से जेवर और नगदी लेकर भाग गई
लुटेरी दुल्हन शादी के 15 दिनों बाद जेवर और नगदी लेकर भाग गई
बैतूल - शादी एक पवित्र रिश्ता होता है,लेकिन बैतूल जिले में इस रिश्ते को कुछ लोग ठगी का ज़रिया बना रहे हैं। ताज़ा मामला भीमपुर तहसील के ग्राम चाटुपाड़ी से सामने आया है,जहां एक युवक शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। राहुल यादव ने 5 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ग्राम सावलमेंढ़ा की रूकमणी से विवाह किया। शादी हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। लुटेरी दुल्हन ससुराल से ज़ेवर सहित नगदी लेकर फरार हो गई। शादी के बाद वो बार-बार मायके जा रही थी। 20 मई को बहन के बेटे के साथ गई और फिर लौटकर नहीं आई। जब कॉल किए तो फोन बंद आने लगा। राहुल के अनुसार, रूकमणी घर से सोने-चांदी के जेवरात, तीन लाख रुपये नकद और कपड़े लेकर फरार हो गई। जब तक परिवार को कुछ समझ आता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इकलौते बेटे की शादी पूरे उत्साह से करने वाले राहुल के पिता अब मायूस हैं। उनके अनुसार अपने परिवार में आने वाली बहु के लिए लंबे समय से सपने संजो रहे थे। बहु के लिए कीमती गहने और बेटे की शादी बड़े धूम धाम से की थी,लेकिन बहु विवाह के 15 दिनों बाद ही घर के जेवर और नगदी लेकर चली गई। परिवार में बेटे की शादी की खुशियां अब मायूसी में बदल गई है। परिवार थाने के चक्कर लगा रहा है और लुटेरी बहु से जेवर और नगदी दिलवाने की मांग कर रहा है।
पीड़ित दूल्हा राहुल यादव ने बताया कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई थी वो शादी के 15 दिनों बाद मायके गई तो लौटकर नहीं आई वह घर से जेवर और तीन लाख रुपए नगद लेकर गई थी बाद में वह उसके घर से भी भाग गई है राहुल का कहना है कि हमें मेरा जेवर पैसा वापस चाहिए
इस धोखाधड़ी की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई है।
इस मामले में एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि लड़की की गुमशुदी भैंसदेही थाना में दर्ज कराई गई है जोकि अपने ससुराल से मायके आ गई थी और मायके से भी कहीं चली गई है जिसकी तलाश जारी है
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपित महिला की तलाश की जा रही है। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में भी अब ठगी और अपराध ने जगह बना ली है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और राहुल यादव को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा