सोना चमकाने के बहाने चकमा देकर लाखों के जेवर ले उड़े शातिर चोर ,सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ढूंढने में लगी
सोना चमकाने के बहाने चकमा देकर लाखों के जेवर ले उड़े शातिर चोर ,सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ढूंढने में लगी
बैतूल । नगर के टैगोर वार्ड में दो युवकों ने एक महिला से सोना चमकाने के नाम पर दो कड़े और दो अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों युवक पुलिस ग्राउंड के पीछे वाले क्षेत्र से सटी कॉलोनी में रामरती गुलबाके के निवास पर पहुंचे। यहां दोनों ने महिला को एक कार्ड भी दिया और सोने के जेवर चमकाने की जानकारी दी। बुजुर्ग महिला युवकों के झांसे में आ गई और दोनों को दो सोने के कंगन एवं दो अगंूठी चमकाने के लिए दे दी। दोनों को जब उन्होंने अंगूठी और कंगन दिए तो उन्होंने उसे एक स्टील के डिब्बे में रखा और गैस पर कुछ देर गर्म करने के लिए कहा। मौका पाकर दोनों युवक फरार हो गए। दोनो युवक करीब 4 तोले सोने के जेवर झांसा देकर अपने साथ ले गए। कंगन और अंगूठी की अनुमानित कीमत करीब दो लाख 90 हजार बताई जा रही है।इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गली ओर मोहल्ले मोहल्ले जांच करते हुए घूम रही है ।


IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल
US-Iran Talks: ईरान ने साफ किया रुख, शर्तों के बिना बातचीत नहीं
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
डबल मर्डर केस में नया मोड़, रिश्तों की उलझनें सामने आईं