बाइक चोरी करने वाले महाराष्ट्र निवासी दो चोरो को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद की चुराई बाइक
*बाइक चोरी करने वाले महाराष्ट्र निवासी दो चोरो को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद की चुराई बाइक*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडई से एक ग्रामीण की बाइक चुराने वाले महाराष्ट्र निवासी दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुराई बाइक बरामद की है।थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया बीते 22 मई को निलेश करदाते पिता सुरेन्द्र करदाते निवासी ग्राम कुंडई ने प्रभातपट्टन पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते 21मई को शाम 6 बजे के दरमियान पल्सर बाइक क्रमांक MP 28 ZK 8426 को अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया था। रात लगभग 11:30 बजे तक बाइक वहीं खड़ी थी।, 22 मई को सुबह 5: बजे उसने देखा तो बाइक नदारद थी। निलेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।वही बाइक चोर को पकड़ने के लिए टीम गठित की। टीम में शामिल उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, आरक्षक कमलेश डेहरिया और लक्ष्मीचंद ने मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी करने वाले आरोपी विजय उर्फ अजय पिता विरज सरियाम,और
आशीष पिता प्रकाश करदाते, दोनों निवासी करजगांव, थाना माहुली, जिला अमरावती को उनके निवास स्थान से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया । टीम ने आरोपियों से चोरी गई बाइक बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में उप जेल भेजने के आदेश दिए हैं।


डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत