सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम के पहले कांग्रेसियों ने किया हंगामा,पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम के पहले कांग्रेसियों ने किया हंगामा,पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैतूल मप्र l बैतूल के सारणी में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम हो रहा है जिसमें स्व सहायता समूहों का सम्मेलन और 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जाना है कार्यक्रम के पहले कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया पुलिस से हुई झड़प भी हुई l
कांग्रेसी सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निकले थे जिन्हें पुलिस ने रोका तो
पुलिस और कांग्रेसियों में तीखी बहस हो गई कांग्रेसी काले झंडे लेकर आए हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे सीएम वापिस जाओ के l
पुलिस ने कांग्रेसियों को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया,विभिन्न मुद्दों पर सीएम से चर्चा करना चाहते थे कांग्रेसी कार्यक्रम में कांग्रेसियों द्वारा हंगामे की आशंका के चलते रोका गया था l
कांग्रेसियों को सलैया के पास पुलिस ने रोका 50 से ज्यादा कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सीएम के कार्यक्रम स्थल तक जा रहे थे कांग्रेसी,कांग्रेसियों ने काले गमछे और दुप्पटे बांधे थे,सभास्थल पर हंगामा करने की तैयारी में थे l



राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप