महाराणा प्रताप का शौर्य और संघर्ष प्रेरणादायक - विधायक देशमुख*
*महाराणा प्रताप का शौर्य और संघर्ष प्रेरणादायक - विधायक देशमुख*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
वीर योद्धा महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में दुश्मनों का मुकाबला करते हुए संघर्ष और शौर्य की जो मिशाल प्रस्तुत की है। वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। यह बात विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने रविवार को ग्राम बाड़ेगांव में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में कही। श्रीदेशमुख ने कहा हम संगठित नहीं होने के कारण लक्ष्य से भटक जाते हैं। जयंती समारोह जैसे आयोजन से हमें संगठित होने का अवसर मिलता है। ब्लॉक के ग्राम बाड़ेगांव में महाराणा प्रताप स्मारक निर्माण समिति द्वारा महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर विधायक चंद्रशेखर देशमुख,विशिष्ट अतिथि बतौर श्याम मानवत कथा व्यास , जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्हीबाई डहारे,कार्यक्रम संरक्षक अनिलसिंह कुशवाहा, जसपालसिंह सिसोदिया , आयोजन समिति अध्यक्ष सुधा परमार,भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक,कीर्ति यादव,सोनम पहाड़,उषा पौनीकर,दीपिका उघडे सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक चंद्रशेखर देशमुख सहित अन्य अतिथियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्याम मानवत ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने समाज को संगठित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। सभी उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।


एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन