बैतूल बाजार में युवक ने घर की छत पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

बैतूल l घर की दूसरी मंजिल की छत पर कालम से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला युवक का शव जिससे इलाके ने सन सनी फेल गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फांसी के फंदे से उतरकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचाया है l

घटना बैतूल बाजार के गांधी वार्ड की है जहां राहुल पिता राजू माहोरे उम्र 18 वर्ष ने दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब अपने घर की दूसरी निर्माणाधीन मंजिल पर एक कालम से रस्सी के फंदे से लटका कर आत्महत्या कर ली l लोगों ने जब राहुल को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी l

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि राहुल घर पर अकेला ही था और घर के लोग आम उतारने बगीचा गए हुए थे परिजनों ने राहुल को भी साथ चलने को कहा था पर वह नहीं गया राहुल आम बेचने का काम करता था घर में भी किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था और राहुल ने आत्महत्या कर ली l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंच नामा बनाकर मार्ग जांच में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है l