टेक्सटाइल कंपनी के रिकवरी एजेंट का तीन दिन पुराना शव बैतूल की होटल के कमरे में मिला, सुसाइट नोट भी हुआ बरामद


 बैतूल l बैतूल में एक होटल के कमरे में टेक्सटाइल कमर्चारी का फंदे पर लटका शव बरामद हुआ है । होटल का कमरा तीन दिनों से बन्द था और शनिवार रात कमरे से बदबू आने पर कमरे को खोला गया तो आत्महत्या का खुलासा हुआ । मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे उसने आत्महत्या का जिम्मेदार कम्पनी के मालिक  को ठहराया है ।


  कोतवाली टी आई रविकांत डहेरिया ने बताया कि मृतक का नाम धरमवीर विश्वकर्मा था जो भोपाल जिले की हुजूर तहसील के चोपड़ा कला गाँव का रहने वाला था और भोपाल की एक टेक्सटाइल कम्पनी में कलेक्शन एजेंट था । धरमवीर 21 मई के दिन बैतूल आया था और गोठी कॉलोनी स्थित सोनी होटल में रुका हुआ था । आखिरी बार धरमवीर को गुरुवार के दिन देखा गया था । सुसाइड नोट में धरमवीर ने पत्नी और बच्चों को अपना ख्याल रखने के बारे में लिखा है और साथ ही आत्महत्या को लेकर टेक्सटाइल कम्पनी के मालिक पर आरोप लगाया है । 


 मृतक धरमवीर ने सोसाइट नोट में  लिखा कि कम्पनी के मालिक ने उस पर 5 लाख की चोरी का आरोप लगाया है जिससे वो बेहद परेशान है और आत्महत्या कर रहा है । पुलिस ने धरमवीर के पास मिले सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है । धरमवीर के भाई ने बताया कि घर से वो रोज़ की तरह ही निकला था और किसी तरह के तनाव की बात नहीं बताई थी । कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है । 


वहीं मृतक धर्मवीर के भाई  मनोज मिश्रा ने बताया कि धरम वीर कपड़े की दुकान पर काम करता था और बुधवार से घर से निकला था और बाहर जा रहा हूं बोलकर घर से निकला था जिसके बाद एक बार बात हुई थी जिसके बाद  आज बैतूल पुलिस का फोन आया था कि धरम वीर ने आत्महत्या कर ली है तब वे बैतूल आए थे l

 

फिलहाल बैतूल पुलिस ने मृतक धरम वीर का शव बरामद कर जांच में लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है l