कोतवाली पुलिस ने दो चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख का मशरूका किया जप्त
कोतवाली पुलिस ने दो चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख का मशरूका जप्त
बैतूल l कोतवाली पुलिस ने शहर में हुई दो चोरियों के आरोपी को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवर बरामद कर न्यायालय में पेश किया है l 20.11.2024 को फरियादी विजय कामथकर निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी भगत सिंह वार्ड बैतूल ने शिकायत किया कि मेरे सरकारी क्वार्टर से दिन में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चाँदी के जेवर चोरी करके ले गये है, शिकायत पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध कमांक 1171/2024, घारा 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरी घटना दिनाँक 13.02.2025 को फरियादी धनश्याम झाड़े निवासी महावीर वार्ड सदर बैतूल ने रिपोर्ट किया कि दिनाँक 12.02.2025 की रात्रि में मेरी लड़की की शादी का कार्यक्रम कस्तूरी बाग मैरिज लॉन इटारसी रोड बैतूल में था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्टेज में रखे बैग जिसमें सोने चाँदी के जेवर थे, को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है, की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 124/2025, धारा 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम की कार्यवाही एसपी निश्चल झा रियाअति.पु.अ. कमला जोशी एवं एसडीओपी महोदय बैतूल शिखा भलावी के मार्ग दर्शन में कोतवाली बैतूल पुलिस टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी के द्वारा आरोपी अंकित उर्फ भूत पिता राजू डेहरिया उम्र 18 वर्ष निवासी चॉदामेटा परासिया जिला छिन्दवाड़ा को दिनॉक 23.05.2025 को गिरफ्तार कर 02 नकबजनी के प्रकरणों का मशरूका सोने चाँदी के जेवर जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, आरोपी के अन्य तीन साथी की तलाश एवं पतारसी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी -
01- अंकित उर्फ भूत पिता राजू डेहरिया उम्र 18 वर्ष निवासी चॉदामेटा परासिया जिला छिन्दवाड़ा।
चोरी हुए जेवर की जप्ती
01 सोने का बड़ा हार (पैन्डल), 18 नग सोने के मोती, 02 नग सोने के मंगलसूत्र पैन्डल सहित, 22 नग छोटे बड़े मनी मोती, 02 नग सोने की कान की बाली, 01 सोने की नाक की लौंग, 02 जोड़ी चाँदी की पायल, 01 चाँदी का कमर का करधन, 03 चाँदी की अंगूठी कुल कीमती 250000/- (दो लाख पचास हजार रूपये)
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत डेहरिया, निरीक्षक आबिद अंसारी, फिंगर प्रिंट शाखा, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद ठाकुर, उप निरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अरूण यादव, प्रधान आरक्षक 164 शुभम चौबे, प्रधान आरक्षक 52 ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप कहार, आरक्षक हर्षित डांगे, आरक्षक राहुल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट