फुटबॉल मैदान में छलका जुनून, ‘फ्लाइंग स्टार’ बनी चैंपियन–पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने किया विजेताओं का सम्मान
फुटबॉल मैदान में छलका जुनून, ‘फ्लाइंग स्टार’ बनी चैंपियन–पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने किया विजेताओं का सम्मान
मोबाइल छोड़ो, मैदान पकड़ो – असली खिलाड़ी वहीं बनते हैं”

बैतूल के खेलप्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहा। DCC द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले में फ्लाइंग स्टार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, वहीं द नवाबीज़ (The Nawabis) टीम ने शानदार खेल का परिचय देते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
मैच देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक एकत्रित हुए, जिनमें वरिष्ठ खिलाड़ी, खेलप्रेमी नागरिक, और छोटे बच्चे भी विशेष उत्साह के साथ उपस्थित रहे। यह दृश्य दर्शाता है कि बैतूल में खेल अब सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की और खिलाड़ियों को उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मंच पर DSO मैडम श्रीमती पूजा कुरील, RA Sports के संचालक श्री अशोक रघुवंशी, "बैतूल टॉक्स" से श्री साहिल राठौर, साइबर सेल से श्री दीपेन्द्र सिंह, तथा वरिष्ठ खिलाड़ी योगेश पाटणकर, रवि पंडाग्रे और योगेश वट्टी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
*पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा –*
"मोबाइल की सीमित दुनिया से बाहर निकलें और मैदान की विशाल दुनिया में कदम रखें। यहीं से आत्मविश्वास, नेतृत्व और जीत की असली शुरुआत होती है।"
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बड़े स्तर के खेल आयोजनों की बात कही।
*टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन* करने वाले खिलाड़ियों को निम्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया:
*सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर* – नयन भलावी
*सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर* – खुश डिग्रसे
*सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर* – ऋषभ पांसे
*सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर* – अतुल ठाकरे
*सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी* – साबिर खान
यह टूर्नामेंट केवल खेल नहीं, बल्कि बैतूल के युवाओं के लिए एक सशक्त संदेश था – कि मेहनत, अनुशासन और जज़्बे से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है।
बैतूल की धरती अब खेलों की प्रतिभाओं के साथ-साथ प्रेरणादायक आयोजनों की भी मिसाल बन रही है।


पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट