*भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा*

 *मुलताई*✍️ विजय खन्ना 

भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर में  उल्लेखनीय योगदान देने वाली भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। ताप्ती सरोवर के तट स्थित कुनबी समाज भवन से शाम 4 बजे  तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ । देश भक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा  मुख्य मार्ग से भ्रमण कर  जय स्तंभ चौक पर पहुंची ।जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया l तिरंगा यात्रा के पूर्व  कुंबी समाज मंगल भवन में  अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l रंगोली प्रतियोगिता में महिला बाल विकास अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की बहनों एवं बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली ऊकेरी गई l रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार  ममता मनोज कोसे, द्वितीय पुरस्कार कु. कशीश नागले,तृतीय पुरस्कार कु.कुमकुम पवार  सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना  पुरस्कार प्रदान किया गया l इस अवसर पर  भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने कहा  अहिल्या बाई होलकर ने  विपरीत परिस्थितियों में  शासन करते हुए कई ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कराया l उनक़े योगदान को  आज हम 300 वर्ष बाद याद कर रहे हैं l वह पर्यावरण संरक्षक और न्याय प्रिय महिला थी l भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अहिल्या बाई  ने अपने शासनकाल में  3 हजार मंदिरो का पुनः निर्माण कराया l  साथ ही नारी शक्ति का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।तिरंगा यात्रा एंव  अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम में  विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, परसराम खाकरे , कृष्णा गायकी , भाजपा महिला मोर्चा  जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, जिला मंत्री कंचन पठाडे, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुधा परमार, स्वाति भार्गव, वीना पंजाबी, सुनीता नागले , सोनम पहाड़े, प्रीति जैन, आशा चिकाने, पार्वती, डॉक्टर जीए बारस्कर   अभिषेक खंडेलवाल, भूषण चौधरी, तुलसीराम बारस्कर, महेंद्र जैन, श्यामू ढोमने, जी जी घोड़े,, विजय शुक्ला, निलेश  चावरिया, कीर्ति यादव , बबल सेवतकर, नमन अग्रवाल, निखिल जैन, धर्मेंद्र नरवरे, राजू चौबे, हनी भार्गव, नंदकिशोर बरखाडे, उत्तम बोडखे सहित बड़ी  संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित थे।